< Back
Top Story
हरे रंग में खुलने के बाद लाल निशान में उतरा शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी...
Top Story

Stock Market Updates: हरे रंग में खुलने के बाद लाल निशान में उतरा शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी...

Jagdeesh Kumar
|
3 March 2025 10:38 AM IST

सोमवार को शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स हरे रंग में खुले लेकिन कुछ ही देर में नीचे की ओर खिसकने लगे। आइए जानते हैं स्टॉक मार्केट के ताजा हाल।

Stock Market Updates 03 March 2025: आज यानी 03 मार्च 2025 को हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में फिर गिरावट दिख रही है। मार्केट पहले हरे रंग में खुला फिर भारी गिरावट में दिख रहा है। ऐसे में मार्च महीना भी निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। वहीं, ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 382.13 अंक यानी 0.52 फीसदी तेजी के बाद करीब 73,580.23 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 120.75 अंक यानी 0.55 फीसदी बढ़त के बाद करीब 22,245.45 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद स्टॉक मार्केट हरे निशान से लाल निशान में आ गया। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार रेड सिग्नल की ओर बढ़ता जा रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 244.14 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 72,953.96 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 70.40 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,054.30 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?

सोमवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 04 में तेजी तो 26 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 06 में तेजी तो 44 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स, ऑटो सेक्टर और IT सेक्टर के शेयर में तेजी है। वहीं, पीएसयू बैंक के शेयर में 1.50 फीसदी की गिरावट है।

शुक्रवार को शेयर बाजार में थी भारी गिरावट

पिछले महीने और हफ्ते के आखिरी दिन 28 फरवरी शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार की शाम सेंसेक्स 1414 अंकों की नुकसान के बाद 73,198 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 410 अंक नीचे खिसकर 22,114 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से केवल एक HDFC Bank शेयर में तेजी तो 29 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 05 में तेजी तो 45 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts