< Back
Top Story
आठवां बजट पेश कर रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी है खास, जानिए इसका बिहार कनेक्शन
Top Story

Nirmala Sitharaman Saree: आठवां बजट पेश कर रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी है खास, जानिए इसका बिहार कनेक्शन

Gurjeet Kaur
|
1 Feb 2025 9:41 AM IST

Nirmala Sitharaman Saree : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आठवां बजट पेश कर रहीं हैं। यह बजट मोदी 3.0 का पहला बजट है। इस खास मौके पर वित्त मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी भी खास है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को प्रोत्साहन देने के लिए साड़ी पहन रही हैं।

दुलारी देवी 2021 की पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई और बिहार में मधुबनी कला पर उनके साथ सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की थी और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा था।

जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि, "पूरे मिथिला और बिहार की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज Union Budget 2025 पेश करते समय मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है। हम उनके साथ थे जब 2021 की पद्मश्री दुलारी देवी ने उन्हें साड़ी भेंट की थी। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आज साड़ी पहनी। उन्होंने इससे मिथिला क्षेत्र और बिहार को सम्मानित किया है।"

कौन हैं पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी :

बिहार के मधुबनी जिले के रांटी गांव की दुलारी देवी मल्लाह समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। साल 2021 में उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह अपने परिवार की पहली महिला हैं जिन्होंने मधुबनी पेंटिंग सीखी है। मिथिला की कला और दुलारी देवी की कला का सम्मान करते हुए वित्त मंत्री ने यह साड़ी पहनी है।

जानिए पिछले 7 बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का रंग :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर साल बजट पेश करते समय एक अलग और खास रंग की साड़ी पहनती हैं। उनकी साड़ी के रंगों का चयन अक्सर भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है।

पहले बजट में उन्होंने मजेंटा रंग की साड़ी पहनी थी।

दूसरे बजट में उन्होंने गहरे पीले रंग की साड़ी पहनी थी।

तीसरे बजट में उन्होंने लाल-हरे बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी।

चौथे बजट में उन्होंने रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी थी।

पांचवे बजट में उन्होंने काले-गोल्डन बॉर्डर वाली लाल रंग की साड़ी पहनी थी।

छठवें बजट में उन्होंने डार्क ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी।

सातवें बजट में उन्होंने क्रीम-पिंक कलर की साड़ी पहनी थी।

Similar Posts