< Back
Top Story
राजा बनने का ख्वाब दिखाने वाले अवध ओझा चुनावी परीक्षा में फेल,  28 हजार से ज्यादा वोट से हारे

पटपड़गंज सीट परिणाम

Top Story

पटपड़गंज सीट परिणाम: राजा बनने का ख्वाब दिखाने वाले अवध ओझा चुनावी परीक्षा में फेल, 28 हजार से ज्यादा वोट से हारे

Gurjeet Kaur
|
8 Feb 2025 2:21 PM IST

Patparganj Seat Result Avadh Ojha : नई दिल्ली। पटपड़गंज सीट से आप प्रत्याशी अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। भाजपा के रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी) ने उन्हें 28072 वोट से हरा दिया है। रवि नेगी को जहां 74060 वोट मिले हैं वहीं आप प्रत्याशी अवध ओझा को मात्र 45988 वोट मिल पाए। मनीष सिसोदिया ने यह सीट अवध ओझा के लिए छोड़ी थी। हालांकि वे दूसरी सीट से भी चुनाव हार गए हैं।

पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि, "यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं सका... मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।"

दिल्ली में अवध ओझा के हार के चर्चे इसलिए भी खूब हो रहे हैं क्योंकि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कोचिंग देते थे। UPSC की कोचिंग देने वाले अवध ओझा मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। चुनाव से पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

बहरहाल दिल्ली में इस साल सत्ता परिवर्तन हो गया है। भाजपा सरकार बनाने के काफी करीब है। ऐसे में आप के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भरद्वाज भी शामिल हैं। आप के बड़े चेहरों में केवल आतिशी ही पार्टी की लाज बचा पाई हैं। उन्होंने रमेश बिधूड़ी से चुनाव जीत लिया है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर मतदान 5 फरवरी को हुआ था। इसके परिणाम आज जारी हो रहे हैं। दस साल से सत्ता में रही आप सरकार जहां गिर गई है वहीं कांग्रेस शून्य पर बरक़रार है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने 0 सीट ही जीती थी।

Similar Posts