< Back
Top Story
मेष और तुला राशि वालों का समस्याओं से भरा रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: मेष और तुला राशि वालों का समस्याओं से भरा रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
23 May 2025 6:00 AM IST

Rashifal 23 May 2025: आज यानी 23 मई को शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार करियर, प्यार, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्र में प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं आज शुक्रवार को सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 23 मई का मीन राशि वालों का दिन निराशा से भरा रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के बीच झगड़ा हो सकता है हालांकि धैर्य बनाए रखेंगे तो सब सही रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी। बिज़नेस कर रहे लोगों को थोड़ा जाँच पड़ताल करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

23 मई शुक्रवार का दिन वृषभ वालों का दिन अच्छा रहेगा। आप सोच विचार कर ही आगे बढ़ें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग योजना बनाकर आगे बढ़ें। कुछ नए मित्र बनाने का मौका मिलेगा। संपत्ति का सौदा करने से पहले थोड़ा जाँच पड़ताल अवश्य करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। नेत्रों से संबंधित समस्या आ सकती है, ऐसे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक वालों की तो शुक्रवार का दिन इनके लिए अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें अन्यथा नुक़सान हो सकता है। किसी को धन उधार दिया तो वहां से आपको निराशा हाथ लगेगी। पिता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें। संतान अपनी जिम्मेदारी सही से निभाएंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 23 मई शुक्रवार का दिन सर्तकता बरतने वाला रहेगा, एक छोटी सी भूल भारी पड़ सकती है। आस - पास के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नए वाहन की खरीददारी करने की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन उत्तम और फलदायी रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक़ लाभ मिलेगा। संतान को नई सीख अवश्य दें। अपने परिजनों से कोई वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कई लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों का शुक्रवार यानी 23 मई का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है। ऑफ़िस पेशा से जुड़े लोग ध्यान रखें किसी बात का विरोध न करें अन्यथा समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारी समय रहते पूरी करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

23 मई शुक्रवार का दिन वृश्चिक जातक के लोगों का प्रसन्नता भरा रहेगा। आप जिन लोगों का भला करना का सोचेंगे वो इसे आपका स्वार्थ्य समझेंगे, इसीलिए थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी बात को लेकर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियों का बौझ आ सकता है हालांकि इससे आपको घबराना नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius)

शुक्रवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए कमजोर रहेगा। आप भाईचारे के लिए पूरा बढ़ावा देंगे। पूराने कर्ज को चुकाने का सही समय है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे लोग कहीं बाहर मित्रों के साथ जा सकते हैं। निवेश करने से आपको फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर जातक वालों का आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को भागदौड़ अधिक करनी होगी। अपने घर किसी प्रकार का पूजा पाठ करा सकते हैं। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। ससुराल पक्ष से बहसबाजी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिनका आज 23 मई शुक्रवार का दिन फलदायक रहेगा। किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों से जुटे लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। भाई - बहन के बीच अनबन चल रही थी जो बातचीत से समाप्त होगी। विदेश शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

23 मई यानी शुक्रवार का दिन मीन राशि वालो के लिए उत्तम रहने वाला है। शिक्षा के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को समस्या होगी, जिसे बातचीत के माध्यम से खत्म कर सकेंगे। माता - पिता के साथ बातचीत कर सकते हैं।

Similar Posts