< Back
Top Story
नौतपा के नौ दिनों में जलाएं ये खास दीपक, जीवन में मिलेगा भाग्य का साथ
Top Story

Nautapa 2025: नौतपा के नौ दिनों में जलाएं ये खास दीपक, जीवन में मिलेगा भाग्य का साथ

Jagdeesh Kumar
|
23 May 2025 7:00 AM IST

नौतपा नौ दिनों की वह अवधि होती है जो हर साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होती है। सनातन धर्म के अनुसार यह समय गर्मी और सूर्य की प्रचंड तपिश के लिए प्रसिद्ध होती है। जैसे ही सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में आता है नौतपा समाप्त हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार साल 2025 में सूर्य देव 25 मई को सुबह 3:27 पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में 25 मई से लेकर 8 जून तक की समयवधि नौतपा की रहेगी। नौतपा के दिनों में अलग - अलग दीपक जलाएं जाते हैं, जिनका अलग - अलग महत्व होते हैं।

घी का दीपक

नौतपा के दौरान घी का दीपक जलाने से कई शुभ लाभ माने जाते हैं। घी को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए इसका दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। यह माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और घर में शांति व समृद्धि आती है। घी का दीपक जलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।

सरसों तेल का दीपक

नौतपा के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाने के भी अपने महत्व और लाभ माने जाते हैं। सरसों का तेल मुख्य रूप से शनि देव से संबंधित माना जाता है। इस दीपक को जलाने से शनि के दोषों को शांत करने और उनकी कृपा प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह भी माना जाता है कि सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है।

तिल तेल का दीपक

नौतपा के दौरान तिल के तेल का दीपक जलाने के भी विशेष लाभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में तिल का तेल शनिदेव और राहु के संबंधित माना गया है। नौतपा के दिनों में तिल का दीपक जलाने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होता है और उनकी शांति प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। यह भी माना जाता है कि तिल के तेल का दीपक जलाने से घर में स्थिरता आती है।

अलसी का तेल

अलसी के तेल का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। नौतपा के दिनों में इस तेल का दीपक जलाने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। इसके अलावा कर्ज, तंगी, अधिक खर्च, अटका हुआ धन आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अलसी का तेल और अलसी के बीजों को धन आकर्षित करने वाला बताया गया है। साथ ही अलसी के तेल का दिया जलाने से भाग्योदय भी होता है।

कपूर का दीपक

नौतपा के दौरान कपूर का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है और कपूर अपनी तीव्र खुशबू और शुद्ध करने के गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए इसका दीपक जलाने से घर का वातावरण तुरंत शुद्ध और सकारात्मक हो जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और मन को शांति प्रदान करने में मदद करता है। कपूर का दीपक जलाने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Similar Posts