< Back
Top Story
होली के पहले आम आदमी को तगड़ा झटका, इतने रुपए बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जाने नई क़ीमत…
Top Story

LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को तगड़ा झटका, इतने रुपए बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जाने नई क़ीमत…

Jagdeesh Kumar
|
1 March 2025 8:45 AM IST

LPG Cylinder Price Hike: आज यानी 1 मार्च से देश भर में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई हैं। आइए जानते हैं अलग - अलग शहरों में कितने रूपए में मिलेगा सिलेंडर...

होली से पहले आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की क़ीमत को बढ़ा दिया है। नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू हो जाएंगी। बता दें 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इस नीले रंग वाले सिलेंडर की क़ीमत 6 रुपए बढ़ाए गए हैं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की क़ीमत स्थिर हैं।

पिछले महीने यानी फरवरी में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए कमी आई थी, जो इस मार्च के महीने में 6 रुपए बढ़ा दी गई। आखिरी बार सबसे ज्यादा कीमत 2023 में बढ़ाई गई थी जब एक साथ ही कीमतों में 352 रुपए का इजाफा किया गया था।

आपके शहर में कितनी है सिलेंडर की क़ीमत

दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की क़ीमत अब 1803 रुपए हो गई है जबकि फरवरी में यहां एलपीजी गैस की क़ीमत 1797 रुपए थी और जनवरी में 1804 रुपए थी। आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1749.50 रुपये से बढ़कर 1755.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में 1959 रुपएसे बढ़कर अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1965 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में नीले सिलेंडर की क़ीमत 1907 रुपए से बढ़ाकर 1913 रुपए कर दी गई है।

घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम स्थिर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने फरवरी में लगातार दूसरे महीने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए थे। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसकी कीमतें स्थिर हैं। यानी 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। राजधानी दिल्ली में इस गैस सिलेंडर की क़ीमत 803 रुपए है। मध्य प्रदेश के भोपाल में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 808.50 रुपए में मिल रहा है।

Similar Posts