< Back
Top Story
तकनीकी खामियों से फेल हुआ  PSLV-C61, जानिए क्या था इसरो के इस मिशन का मकसद
Top Story

ISRO Satellite Launch: तकनीकी खामियों से फेल हुआ PSLV-C61, जानिए क्या था इसरो के इस मिशन का मकसद

Jagdeesh Kumar
|
18 May 2025 7:56 AM IST

देश के लिए बुरी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में अपना 100वां सैटलाइट सफल लॉन्च किया था, लेकिन शनिवार को 101वें रॉकेट लॉन्च सफल नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक शनिवार को PSLV-C61 प्रक्षेपण मिशन अधूरा रह गया। इसकी जानकारी खुद इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने दी।

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने क्या कहा?

PSLV-C61 के प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा, "तीसरे चरण के संचालन के दौरान हम एक अवलोकन देख रहे हैं, मिशन पूरा नहीं हो सका। विश्लेषण के बाद हम वापस आएंगे।"

हम जल्द ही वापस आएंगे

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने आगे कहा, "आज हमने PSLV-C61 के प्रक्षेपण का प्रयास किया। इसमें 4 चरण होते हैं। पहले 2 चरणों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन रहा। तीसरे चरण के दौरान हमने अवलोकन देखा। मिशन पूरा नहीं हो सका। हम संपूर्ण प्रदर्शन का अध्ययन कर रहे हैं, हम जल्द से जल्द वापस आएंगे।"

क्या था इसका मकसद?

PSLV-C61, PSLV श्रृंखला की 63वीं उड़ान और अपने XL कॉन्फ़िगरेशन में 27वीं उड़ान थी जिसे उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-09 को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करने का काम सौंपा गया था।

दरअसल, EOS -09 सैटलाइट को देश की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया था। जो कि एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन, घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियां पर निगरानी रखने में सहयोगी बनता।

Similar Posts