< Back
Top Story
ईरान और इजराइल का वार - पलटवार जारी, जानिए इस संघर्ष के स्थिति पर क्या करें वहां उपस्थित भारतीय नागरिक?
Top Story

Israel Iran War Update: ईरान और इजराइल का वार - पलटवार जारी, जानिए इस संघर्ष के स्थिति पर क्या करें वहां उपस्थित भारतीय नागरिक?

Jagdeesh Kumar
|
15 Jun 2025 8:23 AM IST

ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक - दूसरे के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। शनिवार की रात एक बार फिर धमाकों से भरी रही। ईरान ने ईजराइल पर कई मिसाइलें दागीं। वहीं, इजराइल ने भी एक बार फिर ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया। इस युध्द में आम लोगों की जान भी जा रही है। दोनों देशों में भारतीय नागारिक भी रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि इस संघर्ष की स्थिति में भारतीय नागारिकों को क्या करना चाहिए?

भारतीय नागरिकों को क्या करना चाहिए?

जहां एक तरफ इजराइल ने “ऑपरेशन राइजिंग लायन” चला रहा है तो वहीं, ईरान भी "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III” को आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ाया है। ऐसे में भारत दोनों देशों में रह रहे अपने देशवासियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहा है। नागारिकों को शेल्डर होम के पास या फिर घर में ही रहने को कहा गया है। अमेरिका ने भी

इजराइल में भारतीय नागारिकों के लिए एडवाइजरी

इजराइल की राजधानी तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा दो आपातकालीन नंबर और ईमेल भी दिया है। दूतावास से मिले फोन नंबर +972 54-7520711, +972 54-3278392 या फिर ईमेल आईडी cons1.telaviv@mea.gov.in" पर आप 24x7 हेल्प के लिए संपर्क कर सकते हैं।

ईरान में भारतीय नागारिकों के लिए एडवाइजरी

ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई हैं, जिसमें गैर जरूरी गतिविधियों से बचने, स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के हेल्पलाइन फोन नंबर +98 9128109115, +98 9128109109 पर संपर्क कर सकते हैं।

शनिवार - रविवार की रात में क्या - क्या हुआ?

इज़राइल ने दक्षिणी ईरान में दो प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर हमला किया। उसके बाद ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइल हमलों का दौर शुरू किया। ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने हाइफा के पूर्व में उत्तरी शहर तमरा पर हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। उसके बाद फिर दोनों तरफ मिसाइलों और ड्रोन से हमले जारी हैं। अब तक दोनों देशों आज रविवार को सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

Similar Posts