< Back
Top Story
खून से लथपथ मिली पूर्व DGP की लाश, पत्नी और बेटी से पुलिस कर पूछताछ, जानिए अब तक क्या हुए खुलासे?
Top Story

कर्नाटक: खून से लथपथ मिली पूर्व DGP की लाश, पत्नी और बेटी से पुलिस कर पूछताछ, जानिए अब तक क्या हुए खुलासे?

Jagdeesh Kumar
|
21 April 2025 5:30 AM IST

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई। बेंगलुरु स्थित आवास में उनका शव खून से लथपथ मिला। शुरूआती जांच के मुताबिक ओम प्रकाश के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

आपसी रिश्तों में चल रही थी अनबन

जानकारी के मुताबिक पूर्व डीजीपी और उनकी पत्नी के बीच रिश्ता सही नहीं चल रहा था। दोनों के जीवन में काफी हलचल चल रही थी। पैसों और अन्य चीजों को लेकर कई बार पति पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि बच्चों को लेकर दोनों जबरन इस रिश्ते में बंधे थे।

पत्नी और बेटी से पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। रविवार को उनका शव संदिग्ध हालात में मिला। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी से पूछताछ कर रही है।

एडिशनल CP विकास कुमार ने दी जानकारी

बेंगलुरु के एडिशनल CP विकास कुमार ने कहा, " पूर्व DGP व IGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।

मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है।ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई।"

Similar Posts