< Back
Top Story
मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर हुई पत्थरबाजी, जामा मस्जिद के पास की घटना
Top Story

Hazaribagh Violence: मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर हुई पत्थरबाजी, जामा मस्जिद के पास की घटना

Jagdeesh Kumar
|
26 March 2025 8:34 AM IST

झारखंड में एक बार फिर दो पक्षों के बीच झड़प देखने को मिली है। पूरी घटना हजारीबाग के जामा मस्जिद के पास की बताई जा रही है, जहां मंगला जुलूस में पत्थरबाजी की गई।

झारखंड में फिर दो समुदायों के बीच झड़प हुई हैं। राज्य के हजारीबाग इलाके में मंगला जुलूस के दौरान ये झड़प हुई। जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार को सांप्रदायिक गाना बजाने के लेकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। फ़िलहाल पुलिस ने मोर्चा सँभाल लिया है और क्षेत्र में शांति का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रामनवमी के पहले हर मंगलवार को हजारीबाग में एक मंगला जुलूस निकाला जाता है। बीते दिन मंगलवार को भी ये जुलूस निकाला गया है। जिसमें विभिन्न अखाड़ा धारी अपने - अपने जुलूस के साथ विभिन्न चौराहों से होते हुए गाने बजाने के साथ निकल रहे थे, तभी जामा मस्जिद के पास रात 11 बजे कुछ आसामजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पूरी स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

क्यों किया गया पथराव?

जानकारी के मुताबिक़ हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के पास मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर पथराव किया गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और तोड़फोड़ भी की गई।

पुलिस ने किया शांति समझौता

मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए लाठीचार्ज और चार राउंड हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। भीड़ के अलग होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। फ़िलहाल हजारीबाग के वरिष्ट अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और शांति व्यव्सथा बनाए हुए हैं।

Similar Posts