< Back
Top Story
अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सिंगर एआर रहमान, जानिए आख़िर उन्हें क्या हुआ?
Top Story

AR Rahman: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सिंगर एआर रहमान, जानिए आख़िर उन्हें क्या हुआ?

Jagdeesh Kumar
|
16 March 2025 10:25 AM IST

फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के फैंस के लिए बुरी ख़बर है। एआर रहमान का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया है। जिस कारण उन्हें चेन्नई की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में अभी उन्हें रखा गया है। जानकारों की मानें तो अभी उनका इलाज चल रहा है।

क्यों अस्पताल में भर्ती हुए एआर रहमान?

जानकारी के मुताबिक़ सिंगर एआर रहमान के सीने में दर्द उठा था, जिसके कारण उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रहमान को एंजियोग्राम की जा सकती है। हालांकि अभी उनका स्वास्थ्य कैसा है? इसके बारे में ज्यादा अपड़ेट सामने नहीं आया है।

रमजान के रोजे भी रख रहे रहमान

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिंगर एआर रहमान हाल ही में लंदन से वापस लौटें हैं। इन दिनों वो रमजान के रोजे भी रख रहें हैं। ऐसे में उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। फ़िलहाल स्पेशल डॉक्टर्स की टीम उन्हें देख रही है। सब कुछ ठीक रहा तो शाम तक सिंगर घर जा सकते हैं।

पत्नी से अलग होने के बाद भी किया था सपोर्ट

बता दें रहमान ने नवंबर 2024 में अपनी पत्नी सायरा बानो से शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। तब सायरा ने भी अपनी बिगड़ती सबीयत को तलाक़ की वजह बताया था। हाल ही में सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।

Similar Posts