< Back
Top Story
प्रसन्नता से भरा रहेगा कुंभ वालों का दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: प्रसन्नता से भरा रहेगा कुंभ वालों का दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
28 May 2025 7:27 AM IST

Rashifal 28 May 2025: आज यानी 28 मई को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

28 मई यानी बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। इस दिन आपको वाहनों के प्रयोग से बचना होगा। ऑफिस में अपनी मनमर्जी चलाने से बचें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। युवा जातक वाले लोग अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

28 मई यानी बुधवार को वृषभ राशि वाले ऑफिस में भूलकर भी लड़ाई झगड़ा ना करें अन्यथा प्रमोशन पर प्रभाव पड़ सकता है। बिजनेसमैन है तो पार्टनरशिप में बिजनेस करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का साथ देंगे तो अच्छा रहेगा। मौसम संबंधी बीमारी हो सकती है। घर परिवार में आ रही समस्या को शांति से बैठकर सुलझा लें।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि के लोगों की तो आज यानि बुधवार के दिन परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन वही विरोधी आपसे जलेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि बुधवार 28 मई का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी बुधवार के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

बात करें कन्या राशि वालों की तो वो आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात बुधवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 28 मई का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का बुधवार को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 28 मई का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

28 मई बुधवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

28 मई बुधवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। यदि आप बाल बच्चे वाले हैं तो अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके साथ में अपने सेहत का भी ध्यान रखें। मन में शांति और प्रसन्नता की अनुभूति होने की संभावना है।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

Similar Posts