< Back
Top Story
मीन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: मीन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
11 April 2025 6:00 AM IST

Rashifal 11 April 2025: आज 11 अप्रैल को शुक्रवार का दिन है। यह दिन मीन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? तो यहां पढ़िए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज 11 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन मेष राशि वालों के नौकरी में स्थानांतरण का योग बन रहा है। ऐसे मैं आपके घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में समस्या आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपके पक्ष में फैसला आएगा। युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 11 अप्रैल शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज के दिन आपका संघर्ष बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का सहयोगी से वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर काम करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को आज यानी शुक्रवार 11 अप्रैल का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ेंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ बेहतर रहने की संभावना है। अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना है। घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों का आज यानी शुक्रवार को वर्चस्व बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शत्रु पक्ष भी आपके कामों की सराहना करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन जी रहे लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज 11 अप्रैल शुक्रवार का दिन ऊर्जावान और उत्साहित रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। नौकरी की खोज में घूम रहे युवा को खुशखबरी मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा संबंधी समस्या आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo)

11 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार गुजरेगा। छोटे निवेश में बड़ा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में आपके कामों से बॉस खुश होंगे जिससे पदोन्नति मिलने की संभावना है। विरोधी भी आपके काम से चौंक जाएंगे। नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो खुद में मेहनत करें।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 11 अप्रैल शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों को अच्छा रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। इन दोनों निवेश करेंगे तो आगे चलकर फायदा मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

11 अप्रैल के दिन वृश्चिक जातक के लोगों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विदेश की यात्रा में जाने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते को मजबूत करने का सही समय है। भूमि से जुड़े व्यक्ति को धन लाभ होने की संभावना।

धनु राशि (Sagittarius)

शुक्रवार यानी 11 अप्रैल का दिन धनु राशि वालों का उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहें वह आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। परोपकार के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति को कोई नया दायित्व मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी शुक्रवार 11 अप्रैल के दिन मकर राशि के लोगों की रचनात्मकता निखरेगी। आपके घर में नवीकरण परियोजनाओं को शुरू करने का सही अवसर है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वैसे में अपने खर्च को कम करें। कार्यस्थल में बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। लव लाइफ जी रहे लोग मस्ती में समय गुजरेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 11 अप्रैल के दिन कुंभ जातक वालों को अपने आय व्यय में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ सम्बद्ध मधुर रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने नए काम की योजना बनाएं। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी।

मीन राशि(Pisces)

आज 11 अप्रैल शुक्रवार के दिन मीन राशि वालों की व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने का सही समय नहीं है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी भी अपरिचित से कोई राज ना खोलें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।

Similar Posts