< Back
Top Story
ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगलवार आज, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल…
Top Story

आज का राशिफल: ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगलवार आज, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल…

Jagdeesh Kumar
|
10 Jun 2025 6:00 AM IST

Horoscope 10 June 2025: 10 जून को मंगलवार का दिन है। सनातन धर्म के अनुसार यह ज्येष्ठ मास का आखिरी मंगलवार है। जिसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। ज्येष्ठ धर्म में पड़ने वाले मंगलवार का महत्व हिंदू धर्म में अधिक माना जाता है, कहा जाता है कि इसी माह से मंगल को भगवान राम की मुलाकात बजरंगबली से हुई थी। तो आइए जानते हैं इस पवित्र दिन आपकी किस्मत कैसी रहेगी?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 10 जून का दिन मेष राशि वालों खुशनुमा रहेगा। बस आपको अपने अड़ियल और जिद्दी स्वभाव में संयमता लानी होगी। समय को ध्यान में रखकर कोई भी काम करें। दूसरे के कामों में बांधा न बने। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को योजनाबध्द तरीके से काम करना होगा। परिवार में थोड़ा खटपट होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 10 जून यानी मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। सारी चीजें आपके अनुकूल रहेंगी, जिस भी काम में हाथ लगाएंगे वो पूरा होगा। निवेश करेंगे तो भविष्य में फायदा मिलेगा। दूसरों के लिए मददगार साबित होंगे। लव लाइफ जी रहे लोग किसी मंदिर में घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

10 जून मंगलवार के दिन मिथुन जातक के लिए लोग किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफालता मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों के लिए आज 10 जून का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोग ऑफ़िस में कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम को शुरू करें तो उसे समाप्त अवश्य करें। हो सके तो दूसरों से लड़ाई झगड़ा करने से बचें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का नाम होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के साथ आज यानी 10 जून को किस्मत का रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। किसी भी काम के परिणाम की इच्छा जताए बिना अपने कार्य को करें। मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत न करें अन्यथा उसका प्रभाव आपके पढ़ाई पर पड़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

बात करें कन्या राशि की तो आज यानी 10 जून के दिन इन्हें अपने वाणी और व्यवहार में संयम बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को भावनाओं पर संयम बरतना होगा। किसी काम में लेट - लतीफी करने से परिणाम निराशाजनक हो सकते हैं। खर्चों पर काबू रखना होगा।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 10 जून का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को मन - मुताबिक काम मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुक़सान झेलना पड़ सकता है। माता - पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। जरूरता से ज्यादा चिंतन मन को बेचैन कर सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज यानी मंगलवार का दिन आपके लिए ठीक - ठाक रहेगा। भगवान का नाम लेकर दिन शुरू करेंगे तो अच्छा जाएगा। मन में नए विचार आएंगे। विद्यार्थियों को मानसिक और बौध्दिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 10 जून का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी यात्रा में जा रहे हैं तो संभलकर जाएं दुर्घटना होने की संभावना है। बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन मिल सकता है। युवा जातक दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 10 जून मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक - ठाक रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों के जीवन में परेशानियां आएंगी। पार्टनर का साथ देने का सही समय है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। कहीं, बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 10 जून मंगलवार का दिन कुंभ राशि के लिए आरामदायक रहने वाला है। काम में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे हुए लोगों को सफालता मिलेगी। युवाओं को खेल ख़ुद में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 10 जून मंगलवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। दान पुण्य के काम करके मानसिक शांति पा सकते हैं। बैंक से जुड़े हुए काम को लेकर थोड़ा सावधानी बरतना होगा। माता - पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। संतान पक्ष के करियर को लेकर चिंता सताएगी।

Similar Posts