< Back
Top Story
मेष राशि वालों पर होगी धन वर्षा तो मीन वाले करेंगे अधिक खर्चा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर होगी धन वर्षा तो मीन वाले करेंगे अधिक खर्चा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
9 April 2025 6:00 AM IST

Rashifal 09 April 2025: आज 09 अप्रैल को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके अलावा मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज 09 अप्रैल यानी बुधवार के दिन मेष राशि वालों के आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सही से करें एवं सोच समझ कर बोलें क्योंकि वाद विवाद होने की संभावना है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बात करें स्वास्थ्य की तो सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन में कलह आने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 09 अप्रैल बुधवार के दिन वृषभ राशि कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मन परेशान रहेगा। किसी न किसी काम में परिवार का साथ मिलेगा। आपका विश्वास कमजोर रहेगा। भाग दौड़ बनी रहेगी। भूमि या भवन खरीदने संबंधी योजना बना सकते हैं। ऑफिस में अपमान जनक स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 9 अप्रैल को मिथुन राशि के लोगों के साथ किस्मत रहेगी। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी को पैसे उधार दिए थे तो वसूली करने का सही समय है। ऑफिस से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों की बात करें तो आज यानी बुधवार के दिन परिवार के कामों में व्यस्त रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए परिवार में किसी रिश्ते को लेकर बात हो सकती है। आपके काम से घर वाले प्रसन्न रहेंगे। नौकरी मिलने की भी संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज 9 अप्रैल बुधवार का दिन सिंह राशि वालों का दिन तुलनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। किसी बीमारी से परेशान थे तो उसमें सुधार होगा। लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक में जाने की योजना बना सकते हैं। योजना बना सकते विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

09 अप्रैल यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामले में सावधानी बरतें। व्यवसाय में नए अनुबंध बनाने की आवश्यकता है। लव लाइफ जी रहे लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करने से बचें।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 9 अप्रैल बुधवार के दिन तुला राशि वालों का मन अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। घर वालों या फिर दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यर्थ के भाग दौड़ या फिर चिंता करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

09 अप्रैल के दिन वृश्चिक जातक के लिए ठीक ठाक रहेगा। अपरिचित लोगों से दूरियां बनाकर रखें। आपके मन में कोई बात चल रही है जिसे किसी से साझा नहीं कर पा रहे। किसी यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं। किसी देव स्थान जाने का प्लान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

बुधवार यानी 09 अप्रैल का दिन वाद विवाद से भरा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आपका भी मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होगा। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे या चलेगी। विद्यार्थियों को और अधिक पढ़ने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी बुधवार 09 अप्रैल का दिन मकर राशि के लोगों ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में बॉस से डांट पड़ सकती है। नाराज या क्रोधित अवस्था में अपने आप पर संयम रखें। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 09 अप्रैल का दिन कुंभ जातक वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। पहले निवेश किया था तो नुकसान हो सकता है। करियर के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार में वृद्धि होगीl किसी आधिकारिक यात्रा में जाने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो पेट दर्द संबंधी समस्या हो सकती है।

मीन राशि(Pisces)

आज 09 अप्रैल बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए खर्चीला रहेगा। आय व्यय में संतुलन बनाकर चले तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर के अंदर किसी कारणवश अशांति का माहौल फैल सकता है।

Similar Posts