< Back
Top Story
अप्रैल में पड़ने लगी जून वाली गर्मी, पंजाब, हरियाणा समेत इन 7 राज्यों में लू का अलर्ट
Top Story

आज का मौसम: अप्रैल में पड़ने लगी जून वाली गर्मी, पंजाब, हरियाणा समेत इन 7 राज्यों में लू का अलर्ट

Jagdeesh Kumar
|
15 April 2025 7:21 AM IST

Weather Forecast Today: अभी अप्रैल महीना तो आधा ही बीता है और गर्मी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जून आ गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, हरियाण और पंजाब समेत सात राज्यों में भीषण गर्मी और लू अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक हफ्ते के अंदर 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में मंगलवार दोपहर के समय तेज रफ्तार से हवा चलेगी। यहां रात के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूपी - बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी। यहां का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन में तेज धूप से चुभन महसूस होगी। बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगी।

पंजाब - हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने देश के 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में मंगलवार को हीटवेव चलने की संभावना जताई है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शामिल है। आईएमडीबी इन राज्यों में 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

Similar Posts