< Back
Top Story
मेष राशि की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, वृषभ वालों की लव लाइफ में आएगी मधुरता, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: मेष राशि की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, वृषभ वालों की लव लाइफ में आएगी मधुरता, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
4 May 2025 6:00 AM IST

Horoscope 04 May 2025: 04 मई को रविवार का दिन है। मेष राशि वालों के आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। वहीं, वृषभ राशि के लव लाइफ में मधुरता आएगी। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा राशिफल?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 04 मई रविवार का दिन मेष मेष राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका नाम बढ़ेगा। आपका कोई मित्र घर में दावत के लिए आ सकता है। आपकी कोई नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

04 मई रविवार का दिन वृषभ जातक वालों के लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। समाज में आपके कामों की सराहना की जाएगी। धार्मिक कार्यों से जुड़कर आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 04 मई का दिन मिथुन वालों के लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके प्रदर्शन से खुश होंगे, प्रमोशन भी मिल सकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का शौक रखने वालों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। पिता जी को स्वास्थ्य की दिक्कत हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी रविवार का दिन बेहतर रहेगा। आप हर काम के प्रति उत्साहित दिखेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी आपके कामों में कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वालों का आज यानी 04 मई रविवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। कानूनी मामले में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा पछताना पड़ सकता है। भविष्य में आने वाली परेशानियों को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दान धर्म से जुड़े कामों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 04 मई का दिन कन्या राशि वालों का नए उमंगों से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को धन उधार देने से पहले सोच समझ लें। अतीत से जुड़ी कोई सच्चाई सबके सामने आ सकती है।

तुला राशि(Libra)

04 मई यानी रविवार का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग नई योजना बनाएंगे तो सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच वाद विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज यानी 04 मई का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशहाल रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ आपको बिजनेस में मिलेगा। युवा वर्ग आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी रविवार का दिन फलदायी रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कमजोर साबित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होंगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 04 मई का दिन मकर मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मन में खुशी का भाव रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 04 मई 2025 रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आय से अधिक स्त्रोतों की प्राप्ति होगी। निवेश के मामलों में आपको फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 04 मई रविवार के दिन आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को खास फायदा मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा अधिक मेहनत करना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में आपको झटका लग सकता है।

Similar Posts