< Back
Top Story
इन 6 राशि वाले को मिलेगी खुशी, चेहरे पर आएगी मुस्कान, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: इन 6 राशि वाले को मिलेगी खुशी, चेहरे पर आएगी मुस्कान, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
24 Jun 2025 6:11 AM IST

Horoscope 24 June 2025: 24 जून को मंगलवार का दिन है। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। मध्याह्न(दोपहर) 12 बजकर 54 मिनट के बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं इस दिन आपके लिए क्या शुभ रहेगा और आपकी किस्मत आज के दिन कैसी रहेगी?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 24 जून मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतना होगा अन्यथा विवादों में फंसने की अशंका है। भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोग सोच समझकर काम करें। किसी परिवारिक काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

24 जून सोमवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। वाहनों का प्रयोग ध्यान पूवर्क करें। निवेशकों को फायदा मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे थे तो अब तलाश खत्म होगी। अपने मन की बात किसी से कहने की चाह थी तो ये सही समय है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 24 जून मंगलवार का दिन मिथुन राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा। कामकाज को सावधानी पूर्वक करेंगे तो अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति करने का मौका मिलेगा। किसी प्रकार के विवाद में फंसने से बचें। कोई इलेक्ट्रानिक समान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नौकरी बदलने का मन है तो ये सही समय है। ऑफ़िस में पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में काम। करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय कुछ खाकर निकलेंगे तो अशुभ चीजें नहीं होंगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 24 जून मंगलवार का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। कहीं लंबे समय से आपका धन फंसा हुआ था तो अब मिल जाएगा। जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। नौकरी पेशा वालों का बॉस उनके काम से खुश रहेगा। मन मस्तिष्क में किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। युवा जातक पढ़ाई में मन लगाए।

कन्या राशि (Virgo)

24 जून का दिन कन्या राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। छोटे - छोटे कामों से अपनी खुशी ढूढ़ने का प्रयास करें। छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहा था तो ये दिन उसके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई - बहन और माता पिता का खूब साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला राशि(Libra)

24 जून यानी मंगलवार के दिन तुला राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को बॉस से डांट सुनने को मिलेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग आज यानी 24 जून के दिन की शुरुआत भगवान हनुमान और श्रीराम की पूजा से करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। संतान पक्ष को नौकरी मिलने से घर का माहौल थोड़ा अच्छा होगा। युवा जातक अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार को आध्यात्म की ओर रूझान अधिक रहेगा। किसी धार्मिक स्थान में परिवार के साथ जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पड़ोसियों से किसी वजह से विवाद हो सकता है। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गरीबों और ज़रूरतमंद को भोजन देने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 24 जून मंगलवार के दिन मकर राशि के लोग खूब मेहनत करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातक को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार के लोग आपका खूब साथ देंगे। प्रेम जीवन में सब अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें कोशिश करें बाहर का तला भुना हुआ खाना न खाना पड़े। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवा जल्दबाजी न दिखाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगादान दे पाएंगे। किसी दूर की यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच किसी तीसरे के आने से मन मुटाव आ सकता है हालांकि वो जल्द ही दूर हो जाएगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए आज अच्छा दिन है। किसी बहुत अच्छे दोस्त से लंबे समय बाद मुलाक़ात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 24 जून मंगलवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। इन्वेस्टमेंट भी सोच समझकर ही करें। आपका जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा या चलेगी। संतान पक्ष के मरने व्यवहार के कारण आपके मन में थोड़ी टेंशन बढ़ेगी। कोई बहुत पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

Similar Posts