< Back
Top Story
BJP

BJP 

Top Story

BJP District President: इंदौर नगर और ग्रामीण के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Gurjeet Kaur
|
30 Jan 2025 1:13 PM IST

BJP District President : मध्य प्रदेश। भाजपा ने जिला संगठन पर्व 2024 के तहत इंदौर नगर और इंदौर ग्रामीण जिले के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। अब 62 के 62 जिला अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने इंदौर नगर की जिम्मेदारी सुमित मिश्रा को दी गई है वहीं इंदौर ग्रामीण की जिम्मेदारी श्रवण सिंह चावड़ा को दी गई है। भाजपा ने नौवीं बार में भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

इंदौर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। भाजपा ने अब 62 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में 2 नाम शामिल थे, दूसरी में 18, तीसरी में 12, और चौथी सूची में 15 नाम घोषित किए गए। पांचवी सूची में 9 जिलाध्यक्षों के नाम सामने आए, जबकि छठी बार सिर्फ एक नाम की घोषणा की गई। पार्टी ने सातवीं बार में दो नाम घोषित किये थे और आठवीं बार में एक नाम घोषित हुआ था। सबसे आखिर में इंदौर के जिलाध्यक्ष घोषित हुए हैं।

देखिये अब तक घोषित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची :

इंदौर नगर - सुमित मिश्रा

इंदौर ग्रामीण - श्रवण सिंह चावड़ा

निवाड़ी - राजेश पटैरिया

नरसिंहपुर - रामस्नेही पाठक

छिंदवाड़ा - शेषराव यादव

टीकमगढ़- सरोज राजपूत

सतना - भगवती प्रसाद पांडे

शहडोल - अमिता चपरा

राजगढ़ - ज्ञानसिंह गुर्जर

धार - निलेश भारती

धार ग्रामीण - चंचल पाटीदार

पांढुर्ना - संदीप मोहोड़

खरगौन - नंदा ब्रह्मणे

ग्वालियर ग्रामीण - प्रेमसिंह राजपूत

सीहोर - नरेश मेवाड़ा

भिण्ड - देवेंद्र नरवरिया

मंडला - प्रफुल्ल मिश्रा

रायसेन - राकेश शर्मा

सिवनी - मीना बिसेन

मुरैना - कमलेश कुशवाहा

रीवा - वीरेंद्र गुप्ता

सीधी - देवकुमार सिंह

अलीराजपुर - संतोष परवल

आगर - ओम मालवीय

उमरिया - आशुतोष अग्रवाल

झाबुआ - भानु भूरिया

नर्मदापुरम - प्रीति शुक्ला

बड़वानी - अजय यादव

बैतूल - सुधाकर पंवार

सागर - श्याम तिवारी

दमोह - श्याम शिवहरे

मंदसौर - राजेश दीक्षित

अनूपपुर - हीरा सिंह श्याम

शाजापुर - रवि पांडे

बालाघाट - रामकिशोर कांवरे

सागर ग्रामीण - रानी पटेल कुशवाहा

ग्वालियर नगर - जयप्रकाश राजोरिया

कटनी - दीपक टंडन सोनी

सिंगरौली - सुन्दर शाह

जबलपुर नगर - रत्नेश सोनकर

डिंडौरी - चमरू नेताम

दतिया - रघुवीर शरण कुशवाहा

उज्जैन - संजय अग्रवाल

विदिशा - महाराज सिंह दांगी

नीमच - वंदना खण्डेवाल

अशोक नगर - अलोक तिवारी

देवास - राय सिंह सेंधव

खंडवा - राजपाल सिंह तोमर

श्योपुर - शशांक भूषण

मैहर - कमलेश सुहाने

बुरहानपुर - मनोज माने

शिवपुरी - जसमंत जाटव

पन्ना - ब्रजेश मिश्रा

भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा

भोपाल नगर - रविंद्र यति

रतलाम - प्रदीप उपाध्याय

उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़

छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम

जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल

मऊगंज - डॉ. राजेंद्र मिश्रा

हरदा - राजेश वर्मा

गुना - धर्मेंद्र सिकरवार

Similar Posts