< Back
नई दिल्ली
आज नकारात्मक राजनीति और परिवारवाद की हार हुई, चुनावी नतीजों पर बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली

Maharashtra Election Result 2024: आज नकारात्मक राजनीति और परिवारवाद की हार हुई, चुनावी नतीजों पर बोले पीएम मोदी

Deeksha Mehra
|
23 Nov 2024 8:38 PM IST

PM Modi’s Victory Speech at BJP HQ : दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। आज 'परिवारवाद' की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है। मैं देशभर में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 23 नवंबर को भाजपा मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कही है।

देश अब सिर्फ विकास चाहता है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज कई राज्यों के उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को मजबूत समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए के लिए समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।

'एक हैं तो सेफ हैं' देश का 'महामंत्र'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और छल की करारी हार हुई है। मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, युवाओं का, माताओं का, किसानों, देश की जनता को नमन करता हूं। मैं झारखंड की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं। हम झारखंड के तेजी से विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। हरियाणा के बाद इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश एकता है। 'एक हैं तो सेफ हैं' देश का 'महामंत्र' बन गया है ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम यहां एक और ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है और महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा।

PM मोदी के संकल्प पर जनता ने लगाई मुहर

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन, विशेष दिन... जो आज महाराष्ट्र की जनता और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में जो जनता ने संदेश दिया है, वो निश्चित रूप से जिस कार्य को पीएम मोदी ने देशवासियों की सेवा करने का संकल्प उठाया।

उस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है। आज के दिन महाराष्ट्र और उपचुनावों में मिली जीत और पिछले दिनों हरियाणा में मिली जीत ने यह तय कर दिया है कि जिस बात को पीएम मोदी ने रखा... गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, महिला, युवा, किसान... इनको मुख्यधारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है। इस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है।

Similar Posts