< Back
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आखिरी दिन आज, 146 लाख मीट्रिक से ज्यादा बिक चुका धान
छत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2025: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आखिरी दिन आज, 146 लाख मीट्रिक से ज्यादा बिक चुका धान

Deeksha Mehra
|
31 Jan 2025 8:00 AM IST

Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज 31 जनवरी को आखिरी दिन है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में लगभग 147 लाख मीट्रिक टन धान किसानों द्वारा बेची जा चुकी है। अब तक लगभग 25 लाख 21 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेची है। बता दें कि, साय सरकार ने इस साल धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मिट्रिक टन का रखा था। हालांकि यह लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में धान खरीदी के लिए 2 हजार 739 उपार्जन केंद्र बनाए हैं।

छत्तीसगढ़ में करीब 25 लाख 21 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेची है। इन किसानों को अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। बता दें किसानों से समर्थन मूल्य पर 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है। जबकि राज्य में सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का चुनाव के समय वादा किया था।

इस वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया था कि धान खरीदी बंद होने के बाद किसानों को अंतर की राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी। आज 31 जनवरी 2025 को धान खरीदी बंद होने के बाद यह राशि जल्द जारी हो सकती है।

धान खरीदी केंद्रों पर धांधली का आरोप

प्रदेश में धान खरीदी के लिए बनाए गए कई उपार्जन केंद्रों पर धांधली करने का आरोप कांग्रेस द्वारा लगाया गया तहा। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश किसानों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को और दुरुस्थ किया था।

Similar Posts