< Back
मध्यप्रदेश
चार बच्चे पैदा करने वालों मिलेंगे एक लाख रुपए, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश

MP NEWS: चार बच्चे पैदा करने वालों मिलेंगे एक लाख रुपए, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान

Deeksha Mehra
|
13 Jan 2025 1:07 PM IST

Parashuram Welfare Board Chairman Statement : इंदौर। मध्य प्रदेश में चार बच्चे पैदा करने वालों को एक लाख रुपए दिए जायेंगे। इस निर्णय का ऐलान परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने किया है। अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने कहा कि समाज के युवाओं को कम से कम चार संतान पैदा करनी चाहिए, अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर सकते हैं। ब्राह्मण समाज में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए यह अनोखी घोषणा की गई है।

दरअसल, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया इंदौर में आयोजित सनाड्य ब्राह्मण समाज परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के युवक-युवतियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे देश के भविष्य के निर्धारक हैं, इसलिए उन्हें एक-दो बच्चे पैदा करने के बजाय कम से कम चार बच्चे पैदा करना ही चाहिए।

अब जो भी ब्राह्मण समाज के युगल शादी करें, वे इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें चार बच्चे पैदा करना हैं, अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। चार संतान पैदा करने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी, चाहे मैं परशुराम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष रहूं या ना रहूं।

लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया

विष्णु राजोरिया यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। ब्राह्मण समाज का यह फैसला बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए एक जागरूकता अभियान की तरह देखा जा रहा है। इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी मिली जुली सामने आई है। कुछ लोगों ने इसे सही करार दिया है तो कुछ लोगों का कहना है कि, आज के समय में एक बच्चे को पालना मुश्किल है। चार बच्चों की परवरिश उनकी पढ़ाई कैसे हो पायेगी। वहीं एक ने कहा कि, एक लाख रुपए में चार बच्चों की परवरिश हो जाएगी ?

यहाँ देखिये वीडियो

Similar Posts