< Back
उत्तरप्रदेश
46 साल बाद खुले मंदिर का गुपचुप तरीके से हुआ सर्वेक्षण, अलसुबह पहुंची चार सदस्यीय टीम
उत्तरप्रदेश

Sambhal News: 46 साल बाद खुले मंदिर का गुपचुप तरीके से हुआ सर्वेक्षण, अलसुबह पहुंची चार सदस्यीय टीम

Deeksha Mehra
|
20 Dec 2024 4:08 PM IST

Sambhal Temple ASI Survey : संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद मिले मंदिर का मामला अभी गरमाया हुआ है। इस मंदिर का गुपचुप तरीके से शुक्रवार को कार्बन डेटिंग की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की चार सदस्यों की टीम ने गोपनीय तरीके से इस सर्वे को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, इस प्रोसेस के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बनाई गई थी, जिसे मंदिर के अंदर अलसुबह तीन बजे भेजा गया था। टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। ASI ने संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया।

इसमें 5 तीर्थ भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि, प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर, चतुर्मुख कूप और मोक्ष कूप समेत टीम ने क्षेत्र में मौजूद 19 प्राचीन कूपों की स्थिति और ऐतिहासिक महत्व का भी गहन अध्ययन किया गया। बताया जा रहा है कि, ASI ने इस निरीक्षण के दौरान प्रशासन से आग्रह किया था कि इसे मीडिया कवरेज से दूर रखा जाए।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया है कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है। संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा गुप्त तरीके से की गई।

सुरक्षा कारणों से इस प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया। चार सदस्यीय ASI टीम ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि निरीक्षण को गोपनीय रखा जाए। जिलाधिकारी संभल राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, मंदिर का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।


Similar Posts