< Back
उत्तरप्रदेश
मेरठ पुलिस ने आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
उत्तरप्रदेश

सुनील पाल किडनैपिंग केस: मेरठ पुलिस ने आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Rashmi Dubey
|
15 Dec 2024 4:54 PM IST

kidnapping case Sunil Pal: मेरठ। कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरणकर्ता को गोली लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लालकुर्ती पुलिस से मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता अर्जुन कर्णवाल के पैर में गोली लगी है। दरअसल मेडिकल के लिए ले जाते समय अपहरणकर्ता अर्जुन कर्णवाल पुलिस जीप से कूदकर भागने लगा। अपहरणकर्ता ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने भी आरोपियों पर फायरिंग की, जिसमें अपहरणकर्ता अर्जुन कर्णवाल को गोली लग गई।

बता दें कि आरोपियों ने कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर रंगदारी मांगी थी। अपहरणकर्ता अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस घायल अपहरणकर्ता को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम अपहरणकर्ता का इलाज कर रही है।

सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भाग रहा था अपहरणकर्ता

कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरणकर्ता अर्जुन कर्णवाल गिरफ्तारी के बाद सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने फायरिंग भी की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी अपहरणकर्ता घायल हो गया। पुलिस टीम उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई।

अर्जुन पर अपने साथी लवी के साथ मिलकर सुनील पाल से 8 लाख की फिरौती वसूलने का आरोप है। इतना ही नहीं दोनों ने फिरौती की रकम से मेरठ के मशहूर ज्वेलरी शोरूम से ज्वेलरी खरीदी। फिरौती की रकम 4 खातों से सीधे ज्वेलरी कारोबारियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। शॉपिंग करते हुए अर्जुन और लवी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सुनील पाल ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया है।

Similar Posts