< Back
अन्य
Sukhbir Singh Badal Resigns

Sukhbir Singh Badal Resigns

अन्य

Sukhbir Singh Badal Resigns: सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के चीफ पद से दिया इस्तीफा

Deeksha Mehra
|
16 Nov 2024 3:00 PM IST

Sukhbir Singh Badal Resigns : पंजाब। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले शनिवार 16 नवंबर को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी दी है।

अब चुना जायेगा नया अध्यक्ष

पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

2008 में बने थे अध्यक्ष

गौरतलब है कि, साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी। इस जिम्मेद्दारी को संभालते हुए बादल को 16 साल और दो महीने हो गए हैं। सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी। बता दें, पंजाब उपचुनाव के तहत राज्य की चार विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग है, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि, सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफ़ा राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सकता है।

कौन हैं सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वह 10 जुलाई 2009 से 11 मार्च 2017 के बीच पंजाब के डिप्टी सीएम भी रहे चुके हैं। वह अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई बार पंजाब से लोकसभा के लिए जीत चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) वर्तमान में काफी कमजोर है। पंजाब विधानसभा में पार्टी के सिर्फ दो विधायक हैं। सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल पार्टी की इकलौती लोकसभा सदस्य हैं।

Similar Posts