< Back
छत्तीसगढ़
सुसाइड नोट ने खोला ट्रांसजेंडर की मौत का राज, संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला था शव
छत्तीसगढ़

CG Suicide Case: सुसाइड नोट ने खोला ट्रांसजेंडर की मौत का राज, संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला था शव

Deeksha Mehra
|
1 Jan 2025 3:42 PM IST

Dhamtari Transgender Suicide Case :धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रांसजेंडर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मृतक ट्रांसजेंडर के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें मृतक ने आरोपियों के नामों का जिक्र किया गया है। पुलिस ने फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्टेटमेंट देने की बात कही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के लोहरसी गांव में दो दिन पहले एक ट्रांसजेंडर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। प्रथम दृष्टया तो यह मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन पुलिस ने जब सर्चिंग की तो मृतक का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट में मृतक ने आरोपियों के दवाब में आने के बाद आत्महत्या करने कली बात कही है। अब पुलिस इस मामले की नए एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया है। मृतक ने अपना नाम तिलक और टिकेश्वरी साहू लिखा है। मृतक ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है और ये भी लिखा है कि वो उसी दहशत के कारण आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में बताया कि, मृतक कुछ दिन पहले से साड़ी पहनने लगा था। इतना ही नहीं औरतों जैसे तैयार होकर नाचने वाले कार्यक्रमों में जाता था। फिलहाल सुसाइड नोट में जिक्र किये गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देने की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच फिर से शुरू की जा रही है।

रायपुर में नाले में मिला युवती का शव

छत्तीसगढ़ में जुर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। नए साल की पहली सुबह नाले में युवती के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। यह पूरा मामला बिलासपुर रोड रावाभांठा का है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या करने की आशंका जताई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिये

Similar Posts