< Back
Lead Story
Fake NEET Marksheet

Fake NEET Marksheet 

Lead Story

फर्जी नीट मार्कशीट: मदुरै एम्स में एडमिशन लेने के लिए बनाई फर्जी NEET मार्कशीट, ऐसे खुली पोल

Deeksha Mehra
|
30 Oct 2024 2:57 PM IST

Fake NEET Marksheet : आंध्र प्रदेश। मदुरै एम्स (Madurai AIIMS) में एडमिशन लेने के लिए एक छात्र अभिषेक ने नीट की फर्जी मार्कशीट का उपयोग किया। इस मामले में 22 वर्षीय छात्र अभिषेक और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया। यह घटना रामनाथपुरम जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुई। वर्त्तमान में मदुरै एम्स यही संचालित हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि, छात्र मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। अभिषेक ने 720 में से 660 अंक दिखाते हुए एक डॉक्टर्ड NEET स्कोरकार्ड एडमिशन के लिए दिया। उच्च स्कोर और अभिषेक की भौगोलिक पृष्ठभूमि के कारण एडमिशन के दौरान कॉलेज के अधिकारियों को संदेह हुआ।

600 नंबर का किया हेरफेर

जांच करने पर पुलिस को पता चला कि अभिषेक ने तीन बार NEET परीक्षा दी थी। वह दो बार परीक्षा पास करने में असफल रहा और अपने तीसरे अटैम्प्ट में उसे सिर्फ 60 नंबर मिले थे, जबकि एडमिशन के दौरान उसने जो मार्कशीट दी थी, उसमें 600 नंबर का हेरफेर किया गया था। इस खुलासे के बाद केनिकराय पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और अभिषेक और उसके पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों का मानना ​​है कि यह मामला दिल्ली में सक्रिय धोखेबाजों के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस कांड के पीछे कोई कोचिंग सेंटर भी हो सकता है जिसने मेडिकल के इच्छुक छात्रों के लिए स्कोर और दस्तावेज़ बनाने में सहायता की हो। अभिषेक के ईमेल एक्सचेंज से मिले सबूतों से पता चलता है कि वह इन धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के संपर्क में रहा है।

Similar Posts