< Back
बिहार
Stone Pelting on Ram Vivah Tableau in Darbhanga

Stone Pelting on Ram Vivah Tableau in Darbhanga

बिहार

बिहार: दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; इलाके में तनाव

Deeksha Mehra
|
7 Dec 2024 9:02 AM IST

Stone Pelting on Ram Vivah Tableau in Darbhanga : दरभंगा। बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी के मौके पर शुक्रवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर के साथ लाठी-डंडे भी चले। ये पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर तरौनी गांव का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कोई परिया घटना न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, झांकी बाजितपुर के एक मस्जिद के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले तो बारात को रोका और फिर लाठी-डंडों से बारात में शामिल लोगों से मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर दरभंगा के एसपी और SDM पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस पत्थरबाजी में 3 लोग घायल हो गए हैं।

झांकी निकालने को लेकर पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

इस मामले पर सदर SDO विकास कुमार ने बताया कि इस झांकी को लेकर कोई भी लाइसेंस नहीं लिया गया था। ना ही रूट के बारे में किसी पुलिस स्टेशन को जानकारी दी गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात पर काबू पा लिया है और दोषियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फुटेज आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।


Similar Posts