< Back
बिहार
Supaul Stone Pelting

Supaul Stone Pelting

बिहार

Supaul Stone Pelting: सुपौल में पुलिस और जनता के बीच पथराव, लोगों ने किया सड़क जाम फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Deeksha Mehra
|
5 Dec 2024 3:44 PM IST

Supaul Stone Pelting : सुपौल। बिहार के सुपौल में गुरूवार को पुलिस और जनता के बीच हिंसक झड़प हो गई है। यहां कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया इसके बाद सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति को काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज किया है। यह पूरा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 100 से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे। किसी विवाद को लेकर नाराज ये लोग थाने का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने इन्हें थाने में ही रोकने की कोशिश की। इसी के बाद बवाल बढ़ गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन का घेराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोक दिया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बाजार क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर जाम कर दिया। पुलिस ने जाम को क्लियर करने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव करने में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल थे।

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उग्र हुई भीड़ को डराने की कोशिश की लेकिन पुलिस को ही पीछे पांव लौटना पड़ा। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद स्थिति को काबू किया है। फिलहाल इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों की सभी इकाइयों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बताया जा रहा है कि, जाम के दौरान जदिया पुलिस त्रिवेणीगंज किसी काम से आ रहे थे। जदिया SHO राजीव कुमार और पुलिस बल सब गाड़ी से उतरकर पैदल त्रिवेणीगंज थाना जाने लगे तो अचानक भीड़ ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना में जदिया SHO राजीव कुमार चोटिल हो गए। अभी तक झड़प का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे जमीन विवाद और अहम की लड़ाई बता रही है।

Similar Posts