< Back
उत्तरप्रदेश
संसद के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, UP के बागपत का रहने वाला था

संसद के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश: संसद के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, UP के बागपत का रहने वाला था

Gurjeet Kaur
|
27 Dec 2024 12:20 PM IST

उत्तरप्रदेश : संसद भवन के नजदीक रेल भवन के पास गोल चक्कर पर बुधवार को 26 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की थी। जानकारी सामने आई है कि, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम जितेंद्र है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है और 90% तक जल गया था।

डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि, "व्यक्ति ने रेल भवन गोल चक्कर पर खुद को जलाने की कोशिश की थी। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और युवक को अस्पताल भेजा था।"

डीसीपी ने बताया था कि युवक अपने किसी निजी दुश्मनी को लेकर परेशान था। युवक के पास से कुछ कागजात मिले हैं जिससे पता चला कि बागपत में उसके खिलाफ तीन मामले चल रहे हैं और उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है, जिसकी वजह से वह परेशान था।" राम मनोहर लोहिया अस्पताल में युवक को भर्ती किया गया था।

दबंगो के अत्याचार से आहत

बताया जा रहा है कि, संसद भवन के सामने दबंगो के अत्याचार से आहत होकर UP के बागपत निवासी LLB स्टूडेंट जितेंद्र ने आत्मदाह किया था। उसने विगत दिवस खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली थी। 95% झुलसे जितेंद्र ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। जितेंद्र की निधन की जानकारी मिलने पर उसके परिजन दिल्ली को रवाना हो गए हैं।

Similar Posts