< Back
उत्तरप्रदेश
UP STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मृत्यु, एनकाउंटर में चार बदमाशों को मार गिराया था
उत्तरप्रदेश

Shamli Encounter: UP STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मृत्यु, एनकाउंटर में चार बदमाशों को मार गिराया था

Gurjeet Kaur
|
22 Jan 2025 3:53 PM IST

Shamli Encounter : उत्तरप्रदेश। शामली मुठभेड़ में जख्मी STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मृत्यु हो गई है। शामली मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर घायल हुए थे। ज़ख्मी होने से पहले इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने चार शातिर अपराधियों को मार गिराया था। तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में उन्हें कई गोलियां लगी थी।

गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार मौत हुई है। 20 जनवरी की रात शामली जिले में एनकाउंटर में उनके पेट में कई गोलियां लगी थीं। इस एनकाउंटर में 4 बदमाश मारे गए थे। 4 गोलियां उनके पेट को चीरती हुई गई थी। इससे उनकी बड़ी आंत डैमेज हुई थी। 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद वह 72 घंटे के गहन पर्यवेक्षक में रखे गए थे। अब उनकी मृत्यू की खबर सामने आई है।

UPSTF की मेरठ यूनिट और शामली पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई थी। STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इस मुठभेड़ में गोली लगी थी। वह इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराए गए थे। DIG सहारनपुर अजय साहनी के निर्देशन में हुए इस ऑपरेशन में पुलिस-STF 15 दिन से बदमाशों को चेस कर रही थी। STF टीम को SP बृजेश कुमार सिंह लीड कर रहे थे।

करनाल सिविल लाइन थाने के प्रभारी भगवान ने बताया था कि, "हमें सूचना मिली है कि एसटीएफ, यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील गोली लगने से घायल हो गए हैं। शुरुआती उपचार के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पायलट वाहन की व्यवस्था हमने की थी और डीएसपी भी एंबुलेंस के साथ थे। पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन घटना शामली के पास हुई।"

शामली में करनाल (हरियाणा) बॉर्डर पर एक लाख का इनामी और मुस्तफा कग्गा गैंग का कुख्यात अरशद अपने 3 साथियों साथ मारा गया था। अरशद के संग मारा गया मनजीत 20 साल का सजायाफ़्ता मुजरिम था और पैरोल जंप कर अपराधों में सक्रिय था।


Similar Posts