< Back
उत्तरप्रदेश
यूपी की गजब पुलिस! पिस्टल के लॉक खोलने में उलझे दारोगा, फजीहत का वीडियो वायरल
उत्तरप्रदेश

यूपी की गजब पुलिस! पिस्टल के लॉक खोलने में उलझे दारोगा, फजीहत का वीडियो वायरल

स्वदेश डेस्क
|
18 Dec 2025 5:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के डीसीपी के निरीक्षण में एक दारोगा पिस्टल का लॉक नहीं खोल पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीनियर अधिकारियों के सामने हुई फजीहत।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश की पुलिस की जहां क्राइम कम करने के लिए जानी जा रही है। वहीं, विभाग के एक दारोगा का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फजीहत मचाकर रख दी है। वहीं, लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा (एसआई) जी एक पिस्टल का लॉक खोलने में बुरी तरह उलझ गए। लेकिन, पिस्टल का लॉक नहीं खोल पाए। वह कुछ देर तक हाथ में हथियार लेकर जूझते रहे। उनकी मशक्कत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला गाजियाबाद जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार के दिन डीसीपी रूलर के डीसीपी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी का थाना निवाड़ी में निरीक्षण दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने हथियार देखे तो अपने बहादुर अधिकारियों का जौहर भी देखना चाहा। इसी दौरान एक दारोगा पिस्तौल का लॉक नहीं खोल पाए। वह 2023 बैच के दारोगा हैं।

अधिकारियों के सामने हो गई फजीहत

रिवॉल्वर का लॉक खोलने के लिए दारोगा परेशान होते रहे। लेकिन लॉक था कि खुलने का नाम तक नहीं ले रहा था। वहीं, उसके साथी पीछे से धीरे-धीरे बोलकर मदद का प्रयास करते रहे। हालांकि इसके बाद भी दारोगा की अपने सीनियर अधिकारियों के सामने भारी फजीहत हो गई। काफी मशक्कत करने के बाद दारोगा ने पिस्तौल की मैगजीन को लॉक पर मारा और उसे खोला।

Similar Posts