< Back
उत्तरप्रदेश
यूपी में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित, जानिए कितना रहा कट ऑफ
उत्तरप्रदेश

UP Police Bharti Result: यूपी में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित, जानिए कितना रहा कट ऑफ

Gurjeet Kaur
|
21 Nov 2024 12:14 PM IST

UP Police Bharti Result : उत्तरप्रदेश। यूपी में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को हुई थी। नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में कागजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु पात्र अभ्यार्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाईट पर जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थी अपना परिणाम यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट के साथ - साथ कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। जनरल वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 214 है वहीं महिलाओं के के लिए यह कट ऑफ 203 है। EWS अभ्यर्थियों की बात की जाए तो पुरुषों का कट ऑफ 187 है वहीं महिलाओं का कट ऑफ 180 है।

OBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का कट ऑफ 198 है और महिलाओं का कट ऑफ 189 है। एससी वर्ग के पुरुषों के लिए कट ऑफ 178 है और महिलाओं के लिए यह 169 है। एसटी वर्ग में पुरुषों का कट ऑफ 146 रहा वहीं महिलाओं के लिए यह 136 है।

उत्तरप्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar Posts