< Back
उत्तरप्रदेश
संभल जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस से हुई झड़प, अब बदला प्लान

संभल जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस से हुई झड़प

उत्तरप्रदेश

UP News: संभल जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस से हुई झड़प, अब बदला प्लान

Gurjeet Kaur
|
2 Dec 2024 1:57 PM IST

UP News : उत्तरप्रदेश। संभल जाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी लेकर रवाना हुए थे लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। अजय राय पुलिस के एक्शन का विरोध करते हुए अजय राय सड़क पर ही प्रदर्शन करने बैठ गए।

जानकारी के अनुसार कुछ समय प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, वे अब 11 दिसंबर को संभल आएंगे। पुलिस का कहना है कि, शांति बनी रहे इसलिए अजय राय को संभल जाने से रोका है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है, "डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि प्रतिबंध हटने पर वे हमें सूचित करते हैं। संभल में 10 दिसंबर तक प्रतिबंध हैं। जिस दिन पुलिस हमें सूचित करेगी कि प्रतिबंध हटा दिया गया है।" कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा करेगा।"

इस मामले पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि, "हम वहां लोगों से मिलने और शांति बहाली के लिए जा रहे थे। दुर्भाग्य से हमें रोका जा रहा है। हम जरूर वहां जाएंगे।"

बता दें कि, लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी कर हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने को कहा था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेस नेता आज (2 दिसंबर) संभल का दौरा करने निकले थे। संभल में एएसआई सर्वे के आदेश के बाद हिंसा हुई थी। इस हिंसा में कुछ लोगों की मौत हुई थी जबकि कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए थे।

अजय राय को दिए गए नोटिस में उन्हें बताया गया था कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वह जनहित में सहयोग करें और अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करें ताकि संभल जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित धारा 163 बीएनएसएस के आदेश का उल्लंघन न हो।

Similar Posts