< Back
उत्तरप्रदेश
UP News

UP News

उत्तरप्रदेश

UP News: कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी पलटी, 6 घायल

Gurjeet Kaur
|
1 Jan 2025 10:02 AM IST

UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी बलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक समेत पांच महिलाएं गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों का उपचार सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि निषाद पार्टी द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। उसी में शामिल होने के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का काफिला बलिया आ रहा था।मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे काफिले की एक गाड़ी खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान के पास सड़क किनारे पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल झा व एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अमला सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंच गया। कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में सभी का उपचार शुरू हुआ।

घायलों का नाम :

1 राकेश निषाद (24) पुत्र संजय निषाद ग्राम बनकट अहिरौला आजमगढ़।

2 रामरति (50) पत्नी विजय निषाद ग्राम हसनपुरा थाना बदलापुर जौनपुर।

3 उषा (42) पत्नी जयप्रकाश ग्राम मलहनी थाना बदलापुर जौनपुर।

4 गीता (40) पत्नी अमरनाथ निषाद ग्राम तेजीबागर थाना मल्हनी जौनपुर।

5 इस्रावती निषाद (40) पत्नी राधे निषाद जनपद कुशीनगर।

6 प्रेमशिला (28) पुत्री पवन कुमार थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर।

Similar Posts