< Back
उत्तरप्रदेश
UP IPS Transfer

UP IPS Transfer

उत्तरप्रदेश

IPS Transfer: तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मुथा अशोक जैन गोरखपुर जोन के नए एडीजी

Gurjeet Kaur
|
3 July 2025 2:14 PM IST

UP IPS Transfer : उत्तरप्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें गोरखपुर जोन के एडीजी भी शामिल हैं। मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया। गोरखपुर के एडीजी रहे डॉक्टर केएस प्रताप सिंह को पुलिस आवास निगम का सीएमडी बनाया गया है।

इसके पहले बीते रविवार को उत्तरप्रदेश में 8 IAS और 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। आईपीएस सुजीत पांडे एडीजी जोन लखनऊ बनाए गए थे। वहीं डीजी बनने के बाद एसबी शिरडकर को भारती बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को हटा दिया गया।

रविवार को इन 8 आईएएस अफसरों का हुआ था तबादला :

योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त, निबंधक सहकारी समिति बने।

हीरा लाल सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बने।

भवानी सिंह खंगारौत विशेष सचिव राजस्व विभाग बने।

सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई बनीं।

ईशा प्रिया को MD पर्यटन विकास निगम का भी चार्ज।

आलोक कुमार 3 को निदेशक हिन्दी संस्थान का भी चार्ज।

राकेश सिंह द्वितीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे (YEIDA) बने।

इन IPS अधिकारियों का भी हुआ था तबादला :

आईपीएस अधिकारी आरके स्वर्णकार 1996, जो वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, ईटीएसएस, सीतापुर के पद पर तैनात हैं, को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय , लखनऊ नियुक्त किया गया है।

एसबी शिरडकर (IPS-1993) – अब बनेंगे पुलिस महानिदेशक, प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, लखनऊ। पूर्व में ADG, लखनऊ जोन थे।

सुजीत पाण्डेय (IPS-1994) – अब होंगे अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन। पूर्व में ADG, PAC मुख्यालय थे।

आरके स्वर्णकार (IPS-1996) – अब होंगे ADG, PAC मुख्यालय, लखनऊ। पूर्व में ADG, APTC, सीतापुर थे।

आशीष तिवारी (IPS-2012) – अब होंगे एसएसपी, सहारनपुर। पूर्व में SP, CID, लखनऊ थे।

रोहित सिंह सजवान (IPS-2013) – अब बनाए गए SP, संबद्ध, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ। पूर्व में SSP, सहारनपुर थे।

Related Tags :
Similar Posts