< Back
उत्तरप्रदेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिनाए अधिकारियों के नाम, कहा - बीजेपी के साथ मिलकर करवा रहे हैं बेईमानी
उत्तरप्रदेश

UP उपचुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिनाए अधिकारियों के नाम, कहा - बीजेपी के साथ मिलकर करवा रहे हैं बेईमानी

Gurjeet Kaur
|
20 Nov 2024 1:34 PM IST

उत्तरप्रदेश। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कई अधिकारियों के नाम भी गिनवाए। सपा अध्यक्ष का आरोप है कि, कुछ अधिकारी सरकार के साथ मिलकर बेईमानी कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा, "BJP का सिंहासन अब हिल रहा है। कुंदरकी के थाना अध्यक्ष, मीरापुर पुलिस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,डीसीपी सेंट्रल कानपुर, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट, कर्नलगंज इंस्पेक्टर ऐसे अधिकारी सरकार के साथ मिलकर बेईमानी करवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, कानपुर के कमिश्नर से बात हुई मैने कहा कमसे कम कैरियर के आखिरी दौर में दाग लगवा के न जाना कन्नौज में जब बाई इलेक्शन हुआ था तब ये एसएसपी थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा, यह चुनाव समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। सपा के कार्यकर्ता गड़बड़ियों का वीडियो बना रहे हैं। मामला अदालत तक भी जाता है तो इन सबूतों के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की नौकरी, सैलरी, पेंशन तो जाएगी ही साथ ही साथ इज्जत भी जाएगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा दबाव बनाकर प्रशासन को बेईमानी करने के लिए मजबूर कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा, "जब से मतदान शुरू हुआ है, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों को लेकर शिकायतें आ रही हैं...हमने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग की संवेदनाएं कुंद हो गई हैं। इतनी शिकायतों के बावजूद वह न तो देख सकता है और न ही सुन सकता है। भाजपा इन उपचुनावों को 'खोट' से नहीं जीतना चाहती है।"

यूपी की 9 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत :

कुंदरकी सीट पर 41.01%.

करहल सीट पर 32.39 %.

कटेहरी सीट पर 36.54%

गाजियाबाद सीट पर 20.92 %

सीसामऊ सीट पर 28.50 %

मीरापुर सीट पर 36.77 %

मझवां पर 31.68 %

खैर सीट पर 28.80%

फूलपुर सीट पर 26.67 %

सपा का आरोप पुलिस वोट डालने से रोक रही, भाजपा की शिकायत बुर्के में फर्जी वोटिंग

उत्तरप्रदेश में उप चुनाव के दौरान बवाल, कहीं पुलिस पर पथराव तो कहीं फर्जी वोट का आरोप

Similar Posts