< Back
उत्तरप्रदेश
शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी, हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
उत्तरप्रदेश

संभल: शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी, हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

Gurjeet Kaur
|
27 Dec 2024 2:55 PM IST

संभल, उत्तरप्रदेश। शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जाएगी। बीते दिनों यहां एएसआई की टीम जब सर्वेक्षण के लिए आई थी तो जमकर हिंसा हुई थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस चौकी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

शाही जामा मस्जिद के पास मैदान में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इस थाने का नाम सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार, 300 वर्ग मीटर के दायरे में पुलिस चौकी बनेगी। चौकी के लिए शुक्रवार को स्थान चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि, पुलिस चौकी इसलिए बनाई जा रही है ताकि यहां पर पुलिस की हर समय उपस्थिति रहे।

संभल में बीते दिनों निचली अदालत ने एएसआई सर्वे के आदेश दिए थे। सर्वे करने आई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद जामा मस्जिद के पास उपद्रव हुआ था। इस हिंसा में कई लोग मारे गए थे। सरकार द्वारा गठित कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।

Similar Posts