
Sambhal Chhura Yudh Viral Video
छुआरा युद्ध: संभल के वायरल वीडियो में लाठी-डंडे, कुर्सी, बेल्ट, लात-घूंसे से एक - दूसरे को पीटते दिखे लोग
|Sambhal Chhura Yudh Viral Video : उत्तरप्रदेश। संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में लोग लाठी-डंडे, कुर्सी, बेल्ट, लात-घूंसे से एक - दूसरे को पीटते दिख रहे हैं। ये लोग एक दूसरे को पीट क्यों रहे हैं इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक - दूसरे को पीटते दिख रहे लोग घराती और बाराती हैं।
दरअसल, उत्तरप्रदेश के संभल में निकाह के बाद छुआरे बांटे जा रहे थे। यह एक तरह का रिवाज है। जब छुआरे बांटे जा रहे थे तब कुछ युवकों ने छुआरे के पैकेट लूटने की कोशिश की। लड़की पक्ष ने इस लूट पर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया। बस फिर क्या...लाठी-डंडे, कुर्सी, बेल्ट, लात-घूंसे चल गए और भगदड़ मच गई।
हालत यह हो गए कि, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस लड़ाई जिसे इस समय सोशल मीडिया पर छुआरा युद्ध कहा जा रहा है, को रुकवाया। पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद लोग शांत हुए।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में बारात आई थी। निकाह के बाद छुआरे बांटे जाते समय कुछ लोगों ने छुआरे पैकेट को फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराइ है।