< Back
उत्तरप्रदेश
CM योगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश

BREAKING NEWS: CM योगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
3 Nov 2024 12:24 PM IST

उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने फातिमा खान नाम की महिला को हिरासत में लिया है। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार को धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक मेसेज मिला था। इसमें कहा गया है कि, सीएम योगी 10 दिन में इस्तीफा दें... नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। इस धमकी भरे मेसेज के बाद मुंबई पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस के साथ जानकारी साझा की है।

धमकी देने वाली महिला की शिनाख्त हो गई है। मुम्बई की रहने वाली 24 साल की फातिमा खान ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। महिला ने धमकी क्यों दी और वह कौन है अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि ATS चीफ, ठाणे पुलिस कमिश्नर और मुंबई जोनल डीसीपी और एडिशनल सीपी ने गिरफ्तारी या हिरासत में रखने की बात साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि, महिला को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। बेसिक जांच के बाद इंक्वायरी पेंडिंग है। कोर्ट की परमिशन के बाद महिला का मेंटल स्टेट्स चेक अप कराया जायेगा।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आए धमकी भरे मेसेज में कहा गया था कि, 'अगर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उनका भी वही हाल किया जाएगा जो बाबा सिद्दीकी का किया था।' मुंबई पुलिस इस मेसेज को भेजने वाले को ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी।

बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ को पहली बार जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। इसके पहले भी कई बार कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट और मेसेज के जरिए सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। उत्तरप्रदेश पुलिस, मुंबई पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर अपने स्तर पर जांच कर रही है।

Similar Posts