< Back
उत्तरप्रदेश
बच्चों को पढ़ाओ...नहीं तो घर का नाम रामायण और श्रीलक्ष्मी कोई और उठाकर ले जाए

कवि कुमार विश्वास

उत्तरप्रदेश

कवि कुमार विश्वास का बड़ा बयान: बच्चों को पढ़ाओ...नहीं तो घर का नाम रामायण और श्रीलक्ष्मी कोई और उठाकर ले जाए

Gurjeet Kaur
|
22 Dec 2024 2:44 PM IST

Poet Kumar Vishwas Big Statement : उत्तरप्रदेश। मशहूर कवि कुमार विश्वास का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, 'बच्चों को पढ़ाओ...नहीं तो घर का नाम रामायण होगा और श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाएगा।' कुमार विश्वास का यह बयान देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विश्वास के इस बयान को शत्रुधन सिन्हा के घर और सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है।

मेरठ में शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और उनकी फैमिली पर सार्वजनिक कटाक्ष करते हुए कुमार विश्वास ने कहा - "अपने बच्चों को गीत-रामायण पढाईये। कहीं ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो लेकर आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाये।"

बता दें कि, शत्रुधन सिन्हा के घर का नाम रामायण है और उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इक़बाल से शादी की है। दूसरे धर्म में शादी करने के चलते एक्ट्रेस को कई ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

अपने बयान में कवि कुमार विश्वास ने कहीं भी सोनाक्षी सिन्हा का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयान को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो पर न तो कुमार विश्वास ने कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही अब तक सोनाक्षी सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।

देखिए वीडियो :

Similar Posts