< Back
उत्तरप्रदेश
दंगा रोकने वाली सरकार चाहिये तो भाजपा को वोट दें : अपर्णा यादव
उत्तरप्रदेश

दंगा रोकने वाली सरकार चाहिये तो भाजपा को वोट दें : अपर्णा यादव

Swadesh Lucknow
|
7 Feb 2022 10:27 PM IST

यदि दंगा रोकने वाली सरकार चाहिये तो सभी लोग भाजपा को मतदान करें। यह विचार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की...

बहराइच। यहां उमड़ी लोगों की भीड़ देखकर भाजपा के प्यार और सम्मान का अंदाजा लगाया जा सकता है। मेरा युवा जीवन से राष्ट्रवाद भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के प्रेम और सबका साथ सबका विकास देखकर ही मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आप लोगों को दंगा कराने वाली सरकार चाहिये या दंगा रोकने वाली सरकार चाहिए। यदि दंगा रोकने वाली सरकार चाहिये तो सभी लोग भाजपा को मतदान करें। यह विचार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा सिंह यादव ने बहराइच शहर में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर व्यक्त किये। भाजपा नेत्री अपर्णा सोमवार को बहराइच पहुंची। जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं नें उनका भव्य स्वागत किया।

कैसरगंज पहुंचने पर हनुमान मंदिर के सामने आनंद सिंह व विवेक कुमार सिंह सुमित के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने अपर्णा यादव का भव्य स्वागत किया। कैसरगंज में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अपर्णा अभिभूत दिखीं। बहराइच शहर पहुंचकर अपर्णा नें अस्पताल चौराहा स्थित भाजपा के सदर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा पार्टी पर जमकर हमला बोला। अपर्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन को देखिए कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वदेशी वैक्सीन बनवाई। लेकिन भारत के नागरिकों के साथ पड़ोसियों का भी ख्याल रखा। पड़ोस के देश को भी फ्री में वैक्सीन दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई सिर्फ राष्ट्र बचाने के लिए ही नहीं बल्कि हर तरह की अराजकता से बचाने के लिए लड़ाई है।

अपर्णा ने बीजेपी के काम दमदार और सोच ईमानदार का नारा बुलंद करते हुए सभी से भाजपा को वोट देने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम में काफी संख्या में यादव समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपर्णा नें यादव समाज का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विश्व और आर्यावर्त के युद्ध में कोई राजपूत आगे नहीं चलता था। बल्कि यादव लोग भाला लेकर आगे चलते थे। जिसके बाद सभी लोग जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियां बताई। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्रा, बृजेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। अंत में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुई।

Similar Posts