< Back
उत्तरप्रदेश
प्रतिष्ठा की लड़ाई में आमने सामने सपा - भाजपा, पासवान या अजीत प्रसाद आज फैसला करेगी जनता
उत्तरप्रदेश

Milkipur By Election: प्रतिष्ठा की लड़ाई में आमने सामने सपा - भाजपा, पासवान या अजीत प्रसाद आज फैसला करेगी जनता

Gurjeet Kaur
|
5 Feb 2025 7:39 AM IST

Milkipur By Election : उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी मिल्कीपुर सीट पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इस सीट पर जनता भाजपा के चन्द्रभानु पासवान पर भरोसा करेगी या सपा के अजीत प्रसाद पर, इस बात का जवाब आज ईवीएम दर्ज किया जा रहा है।

मतदान के लिए लोग सुबह से कतारों में खड़े हैं। सुबह 5 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया हुई। इसके बाद ठीक 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।

यहां 210 मतदान स्थलों पर वेब कास्टिंग की जा रही है। 25 मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी हो रही है। 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर हैं। 9 उड़नदस्ता टीम, 9 स्टेटिक निगरानी टीम, 6 वीडियो निगरानी टीम सक्रिय है। 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। 3,70,829 मतदाता उप चुनाव में मतदान कर रहे हैं। 255 मतदान केंद्र, 414 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उप चुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद (सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे) आमने - सामने हैं।

अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित इस निर्वाचन क्षेत्र के 3,70,829 मतदाता, मैदान में उतरे 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में उपचुनाव में दांव पिछले साल के लोकसभा चुनावों में फैजाबाद से सपा के अवधेश प्रसाद की आश्चर्यजनक जीत से बढ़ गया था। लोकसभा चुनाव अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कुछ ही महीने बाद हुआ था।

Similar Posts