< Back
उत्तरप्रदेश
दूल्हे की माला चोर खींचकर भागा, फिर हीरो की एंट्री...वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Meerut Viral Video

उत्तरप्रदेश

Meerut Viral Video: दूल्हे की माला चोर खींचकर भागा, फिर हीरो की एंट्री...वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Gurjeet Kaur
|
25 Nov 2024 10:00 AM IST

Meerut Viral Video : उत्तरप्रदेश। मेरठ का एक वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल है। एक चोर जब दूल्हे की नोट की माला खीचकर भागा तो दूल्हे ने फिल्म के किसी हीरो की तरह उसका पीछा कर सबक सिखाया।

दरअसल, मेरठ में दुल्हा, दुल्हन के घर जाने के लिए घुड़चढ़ी पर था... तभी उसकी नोटों की माला से एक चोर नोट खींचकर भाग गया। फिर क्या शादी की रस्में छोड़कर दुल्हा चोर के पीछे भागा। चोर ने लोडर स्टार्ट किया और निकलने लगा तो दौड़ते लोडर में खिड़की से दूल्हे ने हीरो की एंट्री मारी तो चोर लोडर छोड़ भागने लगा, तभी दूल्हे ने चोर पकड़ा और जमकर धुनाई की।

यह वीडियो मेरठ के डुमरावली का कहा। युवक की शनिवार को शादी थी। शादी की रस्म अदायगी के लिए वह घर निकला था। घोड़ी पर बैठाकर उसे नोटों की माला चढ़ाई गई थी। एक चोर ने यह नोटों की माला चुरा ली और लोडर में बैठकर भाग गया। इससे दूल्हा इतना नाराज हुआ कि, उसने चोर का पीछा किया। सभी रस्मों को छोड़कर दूल्हा जब चोर के पीछे भागा तो उसके दोस्त भी उसके पीछे गए।

चोर को रोकने के लिए दूल्हा लोडर पर चढ़ गया। लोडर की खिड़की पर लटकते हुए दूल्हा काफी दूर आ गया तो चोर लोडर छोड़ कर भागने लगा। लोडर से उतरते ही दूल्हे ने चोर को पकड़ लिया और उसे रोड पर ही पीटना शुरू कर दिया। पीछे से दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार भी आए और उन्होंने भी चोर को पीटा।

सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम की अपने मोबाइल में कैद कर लिया। दूल्हे का चोर का पीछा करते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

देखिए वीडियो :

Similar Posts