< Back
उत्तरप्रदेश
महाकुंभ के पहले दिन अब तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Mahakumbh 2025 

उत्तरप्रदेश

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पहले दिन अब तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Gurjeet Kaur
|
13 Jan 2025 3:23 PM IST

Mahakumbh 2025 : उत्तरप्रदेश। महाकुंभ के पहले दिन त्रिवेणी संगम पर भक्तों का तांतां लगा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि, पहले दिन करीब 1 करोड़ भक्त पवित्र स्नान कर चुके हैं। पुलिस - प्रशासन द्वारा व्यवस्था पर व्यवस्थाओं पर नजर बनाकर रखी गई है।

महाकुंभ 2025 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, "महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के दिन और शुरुआत के दिन अब तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में पवित्र डुबकी लगाई है। संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहां पुलिसकर्मी मौजूद हैं, ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। सुरक्षा के लिए अंडरवाटर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है। अभी तक हमें प्रयागराज क्षेत्र और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

सीएमओ ने स्थिति पर बनाई है नजर :

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि, 'हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी और सीएमओ कार्यालय स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएँ भी सुचारू रूप से चल रही हैं। प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर यातायात के प्रवाह में कोई बाधा नहीं है। आज की व्यवस्थाओं में जो कमियाँ हमें नज़र आईं, उन्हें कल के अमृत स्नान के लिए सुधारा जाएगा।"

पौष पूर्णिमा के दिन प्रयागराज में श्रद्धालु त्रिवेणी (गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदी) संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। आज, 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा के अवसर पर 45 दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई है। लाखों भक्तों ने सुबह - सुबह संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाई थी। अब यह संख्या एक करोड़ हो गई है। स्नान के बाद सकल कामना सिद्धी, जनकल्‍याण और राष्‍ट्र अभ्‍युदय के लिए यज्ञ-अनुष्‍ठान की शुरुआत हुई।

Similar Posts