< Back
उत्तरप्रदेश
कानपुर के एक मकान में तेज धमाका, एक युवक की मौत कई वाहन क्षतिग्रस्त

कानपुर के एक मकान में तेज धमाका

उत्तरप्रदेश

दिवाली के दिन ब्लास्ट: कानपुर के एक मकान में तेज धमाका, एक युवक की मौत कई वाहन क्षतिग्रस्त

Gurjeet Kaur
|
31 Oct 2024 2:06 PM IST

Kanpur House Blast : उत्तरप्रदेश। कानपुर के एक मकान में दिवाली के दिन तेज धमाका हो गया। इस धमाके के कारण एक दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, धमाके से आसपास के मकान हिल गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भारी पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। यह घटना सीसामऊ थाना क्षेत्र के गणेश पार्क इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, धमाका घर में रखे बारूद के कारण हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, धमाका इतना भीषण था कि, मृतकों के शरीर के परखच्चे उड़ गए। जिस मकान में यह धमाका हुआ वह मकान ही ढह गया। अस्पताल में जिन्हें भर्ती किया गया है उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके चलते कहा जा रहा है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मकान में हुआ धमाका इतना तीव्र था कि, आस - पास के क्षेत्र के मकान में दरार आ गई। मानव शरीर के अंग कई फीट दूर जाकर गिरे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Similar Posts