< Back
उत्तरप्रदेश
कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के हाथ की कठपुतली - मौर्य
उत्तरप्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के हाथ की कठपुतली - मौर्य

Swadesh Digital
|
21 Feb 2025 11:23 AM IST

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे विदेशी ताकतों की कठपुतली बताया है। उन्होंने राहुल गांधी से भी सवाल पूछा कि वह ये बताएं कि विदेशियों से पैसा लेकर मोदी जी को पीएम बनने से रोकने के लिए कौन सी साजिश है?

मौर्य ने आरोप लगाया कि अमेरिकी डीप स्टेट भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बदलती वैश्विक स्थिति से घबरा गया था। इसके चलते, सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए,

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य से दुनिया परिचित हुई है। अमेरिकी डीप स्टेट भारत की बदलती तस्वीर और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से घबरा गया था। सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए, लेकिन फिर भी श्री राहुल गांधी सत्ता की चाबी हासिल नहीं कर पाए।

अब न सिर्फ देशवासियों बल्कि विदेशी ताकतों को भी समझ आ गया होगा कि कांग्रेस पर पैसा लगाना, भाजपा की सत्ता में वापसी की गारंटी है।

देश की जनता भी जान गई है कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथ की कठपुतली है। इनका चरित्र भारत विरोधी है। देश की तरक्की इन्हें बर्दाश्त नहीं होती।"

केशव प्रसाद मौर्य ने देश की जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को पहचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग करें।


Similar Posts