< Back
उत्तरप्रदेश
Rana Sanga Controversy

Rana Sanga Controversy

उत्तरप्रदेश

Rana Sanga Controversy: करनी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर धावा बोला, पुलिस पर पथराव भी हुआ, कई हिरासत में

Gurjeet Kaur
|
26 March 2025 2:15 PM IST

Rana Sanga Controversy : उत्तरप्रदेश। आगरा में बवाल हो गया है। करनी सेना ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर धावा बोला दिया। करनी सेना ने यहां जमकर बवाल किया। पुलिस पर पथराव करने की भी जानकारी सामने आई है। कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। जानकारी सामने आई है कि, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से करनी सेना लगातार प्रदर्शन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करनी सेना बुधवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास के बाहर पहुंची। यहां पहले से ही पुलिस तैनात थी। करनी सेना के लोगों ने जब नारेबाजी करते हुए रामजीलाल सुमन के आवास के अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया। कुर्सियां फेंकर करनी सेना के लोगों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि, इस पूरे घटनाक्रम के चलते एक इन्स्पेक्टर घायल हो गए हैं।

Similar Posts