< Back
उत्तरप्रदेश
गैंगस्टर सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को बदमाशों ने हाईवे पर घेरा, हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज

गैंगस्टर सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को बदमाशों ने हाईवे पर घेरा

उत्तरप्रदेश

UP News: गैंगस्टर सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को बदमाशों ने हाईवे पर घेरा, हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज

Gurjeet Kaur
|
11 Nov 2024 2:07 PM IST

UP News : उत्तरप्रदेश। कुख्यात सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को अलीगढ़ हाईवे पर बदमाशों ने घेर लिया था। असलहों से लैस बोलेरो पर सवार 5 बदमाशों ने जज की कार को भी रोकने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अनिल कुमार का बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा किया।

जब इन बदमाशों से जज ने बचकर निकलने की कोशिश की तो गुंडों ने कई बार असलहा दिखाकर उन्हें धमकी दी। स्थिति यह हो गई कि, जज को अलीगढ़ की सोफा पुलिस चौकी पर रुककर खुद की जान बचानी पड़ी और पुलिस चौकी देखकर बदमाश वहां से भाग गए।

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, जज ने घटना की साजिश में सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने का शक जताया है। वारदात 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज अनिल कुमार फर्रुखाबाद से नोएडा जा रहे थे। वह खैर को पार कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए जट्टारी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो (UP 81-7882) में आए बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

जज को रोकने के लिए असलहे ताने, गाली-गलौज भी की :

जज ने पुलिस को बताया था कि, बदमाशों ने अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी थी। इसके बाद कई बार उनकी कार को रोकने की कोशिश की गई। FIR के मुताबिक, कार सवार बदमाश गाली-गलौज भी कर रहे थे। सोफा पुलिस चौकी तक बदमाशों ने जज का पीछा किया। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और SSP के PRO को सूचना दी है। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी गई है।

बोलेरो का नंबर भी था अधूरा :

जज पर हुए हमले के मामले में SSP संजीव सुमन ने कहा कि, जज द्वारा घटना वाली रात में भी सूचना दी थी। उस वक्त सिर्फ अंदेशा जताया गाय था कि कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की है। उस समय तहरीर नहीं दी थी। अब उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि, बोलेरो का नंबर भी अधूरा है, जिसकी वजह से वह ट्रेस नहीं हो पा रही है।

उत्तरप्रदेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Similar Posts