< Back
उत्तरप्रदेश
संभल के मौजूदा MP जियाउर रहमान बर्क और MLA के बेटे पर मुकदमा दर्ज, दंगे भड़काने का आरोप

संभल के मौजूदा MP जियाउर रहमान बर्क और MLA के बेटे पर मुकदमा दर्ज

उत्तरप्रदेश

जामा मस्जिद विवाद: संभल के मौजूदा MP जियाउर रहमान बर्क और MLA के बेटे पर मुकदमा दर्ज, दंगे भड़काने का आरोप

Gurjeet Kaur
|
25 Nov 2024 12:23 PM IST

उत्तरप्रदेश। संभल के मौजूदा सांसद जियाउर रहमान बर्क, तथा इकबाल के बेटे सुहेल पर मुकदमा दर्ज हो गया है। संभल हिंसा मामले में दो थानों में 7 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी FIR की गई है। इसके साथ ही स्थानीय सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल को भी आरोपी बनाया गया है। इन पर दंगाई को भड़काने का आरोप लगा है।

संभल में हिंसा के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। सांसद और विधायक के बेटे समेत अज्ञात 400 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संभल के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने कहा है कि, 'यह प्री-प्लान्ड घटना है। मुस्लिम समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इस देश और प्रदेश के अंदर मुस्लिम असहाय महसूस कर रहे हैं। प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट को 1998 में बना था उसके बावजूद कानून का पालन नहीं किया जा रहा। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और गुनहगार पुलिस वालों को सजा मिलनी चाहिए। इतनी क्या जल्दबाजी थी कि, आदेश के एक घंटे के बाद सर्वे किया गया। उन्हें एक समन्वय समिति बनाकर सर्वे करवाना था। यह पुलिस - प्रशासन की साजिश है। उन्होंने खुद वाहनों में आग लगवाई है।'

बता दें कि, कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया गया था कि, संभल की जामा मस्जिद, हरिहर मंदिर है। इसके बाद अदालत ने यहां एएसआई सर्वे कराए जाने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद जब यहां टीम सर्वे करने पहुंची तो विवाद हो गया। इसके बाद रविवार सुबह जब एएसआई टीम दोबारा सर्वे के लिए पहुंची हो हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Similar Posts